पूरा शरीर कमजोर क्यों लगता है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 08:56

body weakness symptoms in hindi

जैसा कि हमने पहले भी बताया सांस फूलने की समस्या, काम करने में परेशानी होना, शारीरिक काम ना कर पाना, थकान महसूस करना, आदि शारीरिक कमजोरी के लक्षण हैं. इससे अलग उबासी, चक्कर आना, उलझन महसूस करना, मांसपेशियों में ताकत महसूस ना करना, अनियमित दिल की धड़कन भी इन लक्षणों में से एक हैं.

किसी व्यक्ति को कमजोरी तब हो सकती है जब उसके शरीर में खून की कमी हो, खून की कमी यानी शरीर में आयरन की कमी, जिसके कारण व्यक्ति को एनीमिया भी हो सकता है. इससे अलग शरीर में जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, जरूरी विटामिंस की कमी आदि के कारण भी व्यक्ति को कमजोरी हो सकती है.

यदि व्यक्ति को लगातार कमजोरी महसूस हो रही है तो इसका एक कारण मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोग भी हो सकते हैं. जब व्यक्ति मेटाबॉलिज्म संबंधित रोग से ग्रस्त हो जाता है तब भी व्यक्ति को कमजोरी महसूस हो सकती है.

इस कमजोरी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में आयरन को जोड़ सकते हैं. इससे अलग मौसमी फलों और हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. हर्बल टी और कुछ बीजों का सेवन करने से भी कमजोरी को दूर किया जा सकता है.

अगर शरीर में कमजोरी है तो व्यक्ति को कैफीन युक्त ड्रिंक्स, बर्गर, पिज़्ज़ा, चाऊमीन, प्रोसैस्ड फूड आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इनसे अलग जिन चीजों में पोषक तत्व पाए नहीं जाते हैं उनका सेवन करने से भी बचें.

कमजोरी को दूर करने के लिए आप हाई कैल्शियम, हाई प्रोटीन और लो फैट फूड्स का सेवन कर सकते हैं. इनका सेवन करने से व्यक्ति को तुरंत एनर्जी मिलती है साथ ही कमजोरी भी दूर हो सकती है.

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए. भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. इससे अलग डाइट का भरपूर ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info